शहर

Kal Ka Mausam: 15 घंटे में आएगा आंधी-तूफान, झमाझम बारिश से बिगड़ेंगे हालात; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 06 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर, गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला है, जो हीटवेव की ओर इशारा है। हालांकि, उत्तर भारत में भी 25 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही हवाओं के बीच गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले 2 दिन में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश एंव बर्फबारी होगी। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर में मौसम तेजी से गर्मी की ओर शिफ्ट हो रहा है। होली बीतते ही हवाओं ने गति पकड़ ली है और पतझड़ में तेजी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे उत्तर भारत में मौसम साफ है और न्यूनतम-अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह गर्मी का असर तेज होगा। हालांकि, पहाड़ों पर नया वेदर सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ अगले 36 घंटों के दौरान फिर से सक्रिय हो सकता है। लिहाजा आईएमडी ने 7 से 10 मार्च तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश एंव बर्फबारी हो सकती है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और केरल में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे अगले सप्ताह तक कुछ राज्यों में हीटवेव चलने का अनुमान है।

यूपी में कल का मौसम

होली के बाद मौसम ने रंग बदलने शुरू कर दिए हैं। 24 घंटे के अंदर ही हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच गई है और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह से तेज धूप निकलने से दिन बेहद गर्म बने हुए हैं। हालांकि, शाम ढलते ही ग्रामीण इलाकों में गुलाबी सर्दी का एहसास भी हो रहा है, जो सुबह और बढ़ जाता है। उधर, बिहार के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के झोंकों से मौसम रुखा होता जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, राजधानी पटना, गया, बक्सर, दरभंगा, समस्तीपुर, किशनगंज समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जिससे दिन काफी गर्म हैं। हालांकि, रात और सुबह हल्की गुलाबी सर्द महसूस की जा रही है। अगले 24 घंटे के दौरान सीमांचल क्षेत्र में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान साफ हैं। होली बीतते ही तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कोई मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान नहीं है, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटे के दौरान कम तापमान 18 डिग्री और अधिक 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। हवाओं की गति बढ़ने से हवा की क्वालिटी में तेजी से सुधार होगा और लोगों को पॉल्यूशन से राहत मिलेगी। मौजूदा समय में एक्यूआई 135 के आसपास है, जो मध्यम श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजस्थान में भीषण गर्मी के संकेत

राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक पहुंचने पर लोगों को अभी से तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। जयपुर आईएमडी केंद्र के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर है। बाड़मेर में38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो हीटवेव के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बतााय कि गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती (Anticyclonic) तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 8 से 10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तराखंड-हिमाचल का मौसम

उत्तराखंड में अगले सप्ताह से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 7 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 8 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से पहाड़ी हिस्सों पर बारिश एवं हल्की बर्फबारी शुरू हो सकती है। मौसम में बदलाव से मौसम थोड़ा सर्द होगा। हालांकि, मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में फिलहाल अगले 48 घंटे तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन ऊंचे भागों पर 7 मार्च को बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है और 8 मार्च को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान हवाओं की गति अधिक हो सकती है, जिससे मैदानी इलाकों तक सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में लगातार तापमान बढ़ रहा है और दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में अगले 10 से 12 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 7 से 9 मार्च के बीच फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। इस दौरान गरज चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 10 और 11 मार्च को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश-बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। फिलहाल, घाटी में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जिससे रात में बेहद कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। अगले 3 से 4 दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

6 मार्च शुक्रवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली18°C33°C
चंडीगढ़17°C32°C
जयपुर19°C34°C
भोपाल19°C32°C
मुंबई26°C33°C
कोलकाता21°C32°C
लखनऊ18°C32°C
पटना19°C32°C
रांची17°C29°C
चेन्नई23°C33°C
बेंगलुरु19°C33°C
देहरादून14°C26°C
शिमला13°C26°C
कश्मीर8°C19°C

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

हीटवेव क्या है?

मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article