शहर

आज का मौसम : 48 घंटे होगी आफत की बरसात, 100 KM की रफ्तार से आएगा चक्रवात', IMD ने किया सावधान

Kal Ka Mausam, 05 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : शक्ति चक्रवात (Shakti Cyclone) के प्रभाव से पश्चिमी हिस्सों गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 2 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के एक्टिव होने से उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हल्की मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, रविवार-सोमवार तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बर्फबारी-ओलावृष्टि एवं बारिश का अनुमान है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 05 अक्टूबर 2025 : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिन तक बादलों के बरसने का दौर जारी रह सकता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 15 अक्टूबर तक बादलों का आना जाना लगा रहेगा। आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, वीकेंड पर शनिवार-रविवार से लेकर सोमवार तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में मेघों के गरज चमक के साथ अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात के प्रभाव से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात का अलर्ट रहेगा। वहीं, 7 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstrom) के साथ बर्फबारी (Snowfall) होगी और आंधी के साथ बारिश तापमान डाउन करेगी। अगले 48 घंटों तक दौरान बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) और निम्न दबाव क्षेत्र बनने से सिक्किम, ओडिशा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। शक्ति चक्रवात (Shakti Cyclone) के असर से गुजरात और महाराष्ट्र के हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में मौसम सुहावना रहेगा।

शक्ति चक्रवात का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शक्ति चक्रवात 5 अक्टूबर तक तेज़ी से आगे बढ़ेगा और 6 अक्टूबर को गुजरात की ओर यू-टर्न लेगा। गुजरात की ओर बढ़ने के बाद चक्रवात की गति धीमी होने की संभावना है। 8 अक्टूबर को द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, नवसारी और वलसाड में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। शक्ति चक्रवात का गुजरात पर कम प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल, मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अहमदाबाद में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार तक बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें या बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली की वायु क्वालिटी कितनी है?

दिल्ली-एनसीआर में मौसमी गतिविधियां होने से हवा में तैरने वाले धूल के कण बैठे हुए हैं, जिससे शुद्ध हवा मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में दिवाली तक अधिक मात्रा में पटाखे फूटने से वातावरण में धुआं और धुंध छा सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 114 रहा, जो बेहद संतोषजनक श्रेणी में है। सीपीसीबी की मानें तो शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। राजधानी से लेकर पूर्वांचल तक बादल बरस रहे हैं। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान 17 जिलों 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश की संभावा जताई है। आईएमडी के मुताबिक, लगभग 23 जिलों में खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद में बादलों की आवाजाही के साथ बौछारें गिर सकती हैं। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर और सीतापुर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और बारिश की चेतावनी है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, सुलतानपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, रायबरेली, कानपुर, हमीरपुर और ललितपुर में बादल बरस सकते हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच से छह दिन तक अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी है। आईएमडी ने बताया कि पटना, गयाजी, जमुई, जहानाबाद, शेखपुरा, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, बांका, गोपालगंज, नवादा और सिवान में भारी बारिश दिक्कतें पैदा कर सकती है। निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या हो सकती है।

राजस्थान में मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के जयपुर, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर जैसे कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिन तक बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही जिलों में बारिश हो सकती है। 5 और 6 अक्टूबर को बीकानेर और जोधपुर संभाग में भारी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली24°C33°C
मुंबई26°C30°C
भोपाल23°C31°C
जयपुर25°C32°C
लखनऊ25°C31°C
पटना25°C28°C
देहरादून18°C25°C
शिमला12°C23°C
कश्मीर7°C17°C
चेन्नई26°C32°C
हैदराबाद23°C29°C

मध्य प्रदेश में मौसम

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार नरसिंहपुर, पांढुर्ना, पेंच, छिंदवाड़ा, पन्ना, अनूपपुर, अमरकंटक, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, रतनगढ़, निवाड़ी, ओरछा, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, रायसेन, सतना, चित्रकूट, मैहर, शहडोल, बालाघाट, सिवनी में भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले 2 से 4 दिन तक मौसम करवट लेता नजर आएगा। ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी से मौसम का रुख बेहद नर्म रहेगा। 6 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। लाहौल स्पीति में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तराखंड में आईएमडी ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।

कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों बर्फबारी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में अधिक बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, बारामूला और अनंतनाग ज़िले के सिंथन टॉप में बर्फबारी और श्रीनगर एवं उसके आसपास के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर तक मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। अगले कुछ दिन अनंतनाग-पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-ज़ोजिला, बांदीपुरा-राजदान दर्रा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-साधना दर्रे की ऊंची चोटियों पर मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

ओडिशा में भारी वर्षा का अलर्ट

ओडिशा में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है है। आईएमडी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण जगतसिंहपुर और मच्छगांव के बीच सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। फिलहाल, मछुआरों को तीन अक्टूबर तक ओडिशा तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है। आईएमडी ने 7 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट, 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिम बंगाल का मौसम

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने बताया कि गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच गया है। कई जगहों पर छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार उप-हिमालयी जिले के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूच बेहार में पांच अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका है। दक्षिण बंगाल के बीरभूम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा जिलों में शनिवार तक भारी बारिश (7-11 सेमी) होने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article