कल का मौसम 05 May 2025 : नहीं थमेगा आंधी-तूफान, बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान; IMD ने जारी किया का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 05 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल में 5 से 7 मई तक बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस लिहाज से अगले एक सप्ताह तक लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत रहेगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 5 से 7 मई तक दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्य यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी बादल छाए रहने के साथ तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात होने और ओलावृष्टि के संकेत मिल रहे हैं। उधर, उत्तराखंड में आंधी बारिश के साथ बर्फबारी होने की बात कही जा रही है। कमोबेश यही हालत हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेंगे। राजस्थान में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्य ओडिशा, असम और सिक्किम में भी मौसम खराब रहेगा तो दक्षिण के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Kal Ka Mausam 5 May 2025.

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली24 °C36 °C
मुंबई27 °C32 °C
भोपाल23 °C36 °C
जयपुर 27 °C34 °C
पटना26 °C34 °C
लखनऊ26 °C36 °C
देहरादून19 °C29 °C
हैदराबाद25 °C36 °C
बेंगलुरु22 °C31 °C
चेन्नई29 °C34 °C
कश्मीर7 °C13 °C
शिमला12 °C22 °C

End of Feed