Kal Ka Mausam : जन्माष्टमी पर बादल रहेंगे मेहरबान, 18 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; बाढ़, बिजली गिरने का अलर्ट

kal ka mausam (04 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट: मौसम विभाग ने इस सप्ताह मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर भारत में देरी से शुरू हुई बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी समेत कई दिक्कतें आ सकती हैं। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : मौसम की मार से देश के कई राज्य बेहाल हैं। खासकर नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति ने जनजीवन पर बुरा असर डाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखें तो अभी मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस पूरे सप्ताह बादल बरसते नजर आ सकते हैं। आईएमडी ने जन्माष्टमी पर पहाड़ों पर मौसम खराब रहने और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर तेज वर्षा होने व कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों पर मध्य स्तर का पानी बरस सकता है, जिससे मौसम काफी सुहावना रहेगा। स्काईमेट की मानें तो दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में मौसम की मार रहेगी। उधर, पूर्वोत्तर के हिस्सों पर भारी से भारी वर्षा का अलर्ट घोषित है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्से इन दिनों मौसम की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुंदेलखंड समेत मध्य और पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे अगले कुछ घंटे तक मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। खासकर, झांसी, बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश जारी रहेगी। वहीं, पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों पर खराब मौसम की चेतावनी है।

End of Feed