कल का मौसम 04 January 2025: गलन-ठिठुरन की जकड़न में आधा भारत, बारिश-ओलावृष्टि बर्फबारी कोहरा लेकर आ रहा आफत; यहां येलो-ऑरेंज अलर्ट

Kal Ka Mausam, 04 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega:देश के आधा हिस्सा भीषण ठंड की चपेट में है। कश्मीर से लेकल कन्याकुमारी तक मौसम के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान अति कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। आइये जानते हैं रविवार तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • शीतलहर-कोहरे की चपेट में समूचा उत्तर भारत
  • कश्मीर, हिमाचाल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट
  • यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त में है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के तमाम राज्य शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 6 जनवरी तक तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, महाराष्ट्र का कुछ और पूर्वोत्तर के राज्य कड़ाके की ठंड का कहर झेल रहे हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत शिलॉग में भारी बर्फबारी से तापमान न्यूनतम स्तर पर है। सड़कों, रेल पटरियों पर बर्फ की परत जमने से यातायात पूरी तरह से चरमराया हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा। साथ ही तेज हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। आइये जानते अगले सप्ताह मौसम किस ओर करवट लेगा?

Kal Ka Mausam.

भारत कल का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तामपान 7.6 डिग्री सेल्सियस से और नीचे जाएगा। दिल्ली-एनसीआर दिन में भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी और रात्रि में सर्दी अपने चरम पर होगी। पश्चिम दिल्ली में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने शनिनार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के परिचालन में देरी हो रही है। शुक्रवार को100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है, फिलहाल अब तक किसी उड़ान का मार्ग परिवर्तित नहीं किया गया है।

End of Feed