Mausam Aaj Kal : पहाड़ों पर बारिश मैदानों पर जल सैलाब, 22 राज्यों में मौसम रहेगा खतरनाक; IMD का क्या है अलर्ट?

Kal Ka Mausam (03 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों तक मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

कल का मौसम : अगर आप सोच रहे हैं कि फिलहाल बारिश से राहत मिलने वाली है तो ये संभावना कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि मानसून की रफ्तार स्थिर रहेगी और दिल्ली से लेकर बिहार तक सभी उत्तरी राज्यों में हल्की हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है, लिहाजा खुले मैदान और ऐसी जगहों पर शरण न लें, जहां इसका खतरा अधिक हो। आईएमडी ने पहाड़ों पर यानी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी भागों से लेकर मैदानी हिस्सों तक तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा का अलर्ट जारी रखा है।

Kal Ka Mausam Hal.

कल का मौसम

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट ने गुरुवार को दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। खासकर, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट है। हालांकि, तापमान में मामूली बढ़ोतरी से उमस परेशान करक सकती है। उधर, महाराष्ट और गुजरात के कई जिलों में बादल छाए नजर आएंगे और हल्की से मध्यम स्तर का पानी बरसेगा। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ की संभावना बनी रहेगी।

End of Feed