कल का मौसम : अगर आप सोच रहे हैं कि फिलहाल बारिश से राहत मिलने वाली है तो ये संभावना कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि मानसून की रफ्तार स्थिर रहेगी और दिल्ली से लेकर बिहार तक सभी उत्तरी राज्यों में हल्की हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है, लिहाजा खुले मैदान और ऐसी जगहों पर शरण न लें, जहां इसका खतरा अधिक हो। आईएमडी ने पहाड़ों पर यानी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी भागों से लेकर मैदानी हिस्सों तक तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा का अलर्ट जारी रखा है।
पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट ने गुरुवार को दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। खासकर, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट है। हालांकि, तापमान में मामूली बढ़ोतरी से उमस परेशान करक सकती है। उधर, महाराष्ट और गुजरात के कई जिलों में बादल छाए नजर आएंगे और हल्की से मध्यम स्तर का पानी बरसेगा। आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ की संभावना बनी रहेगी।
दिल्ली-एनसीआर कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही है और मौसम काफी सुहावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में कई हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्मय वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। कई जिलों में खराब मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई हिस्सों पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
3 सितंबर का तापमान
| शहर का नाम | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 32 सेल्सियस | 26 सेल्सियस |
| मुंबई | 29 सेल्सियस | 27 सेल्सियस |
| जयपुर | 33 सेल्सियस | 26 सेल्सियस |
| भोपाल | 27 सेल्सियस | 23 सेल्सियस |
| लखनऊ | 31 सेल्सियस | 26 सेल्सियस |
| पटना | 29 सेल्सियस | 26 सेल्सियस |
| रांची | 27 सेल्सियस | 23 सेल्सियस |
| कोलकाता | 30 सेल्सियस | 27 सेल्सियस |
| चेन्नई | 35 सेल्सियस | 28 सेल्सियस |
| देहरादून | 27 सेल्सियस | 23 सेल्सियस |
| शिमला | 23 सेल्सियस | 18 सेल्सियस |
| जम्मू-कश्मीर | 20 सेल्सियस | 14 सेल्सियस |
| चंडीगढ़ | 32 सेल्सियस | 26 सेल्सियस |
| बेंगलुरु | 29 सेल्सियस | 21 सेल्सियस |
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में कहीं बादल तो कहीं अच्छी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत दिए हैं। खासकर, बुंदेलखंड के हिस्से अधिक प्रभावित रहेंगे। झांसी, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, महोबा और ललितपुर में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में रिमझिम पानी बरसने के संकेत हैं। कमोबेश यही हाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखे जाएंगे। मौसम विभाग 4 और 5 सितंबर को तेज मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अलर्ट घोषित करते हुए आकाशीय बिजली गिरने और नदियों में बाढ़ की स्थिति बनने की बात कही है।
