Mausam : 10 घंटे में आंधी-बारिश करेगी अटैक, आसमानी बिजली से रहें सतर्क; चंद्रग्रहण पर क्या छाएंगे बादल

Kal Ka Mausam 03 March 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पहाड़ों पर एक बार फिर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंचने वाला है, जिसके असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी एवं बारिश होने की संभावना है। इधर, उत्तर भारत में होली तक दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन गर्मी बढ़ने का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारत के 2 से 3 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के अधिकांश राज्य गर्मी में प्रवेश कर चुके हैं। मार्च महीने के शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन पहाड़ों पर अभी कड़ाके की सर्दी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 से 7 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ हिस्सों पर बर्फबारी जारी रहेगी। इस मौसम का असर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे स्थानों पर पड़ सकता है। इधर, उत्तर भारत में तेज धूप से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी गर्मी महसूस की जाएगी, लेकिन सुबह हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास रहेगा। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में आंशिक तौर पर बादल आ सकते हैं, लेकिन गर्मी बढ़ती महसूस की जाएगी। आज चंद्रग्रहण भी है तो क्या इस दौरान बादल छाएंगे या मौसम साफ रहेगा? आइये जानते हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

मौसम पर चंद्रग्रहण का असर

होली यानी धुलेंडी से एक दिन पहले चंद्रग्रहण 3 मार्च दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर इसकी अवधि साढ़े तीन घंटे तक रहेगी। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में दिखाई देगा। हालांकि, इसका मौसम पर कितना प्रभाव पड़ेगा यह स्थानीय मौसम पर निर्भर करता है। यदि आकाश में बादल रहेंगे तो ग्रहण देखने में बाधा आ सकती है। ग्रहण देखने के लिए साफ आसमान पर नजारे बेहतर दिखते हैं। तो आज तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर बारिश का अलर्ट है। यदि चंद्रग्रहण की अवधि के दौरान बादल छाएंगे तो मुश्किल आ सकती है।

End of Feed