कल का मौसम 02 March 2025: आंधी-तूफान के साथ होगा वज्रपात, मूसलाधार बारिश करेगी हालत खराब; ओलावृष्टि-बर्फबारी के आसार

Kal Ka Mausam, 02 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मौसम तेजी के साथ परिवर्तित हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर से गुजर रहा है। लिहाजा, अगले 2 दिन तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मध्यम गरज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भीषण बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान बना हुआ है। कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से कोल्ड जैसी स्थिति है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में मौसम करवट ले चुका है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज लोगों को अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की फुहार से एनसीआर के लोगों का सामना हो सकता है। इस दौरान तेज हवा और सुबह के वक्त कुहासा भी लोगों को देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, लगातार पहाड़ी राज्यों में हो रही तेज बारिश और बर्फबारी के कारण इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भीषण बर्फबारी से न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे वहां दिन में कड़ाके सर्दी कोल्ड का एहसास हो रहा है। इधर, मैदानी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आध्र प्रदेश समेत गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी से हालत पतली हो रही है। आइये जानते हैं राज्यवार मौसम कैसा है?

kal ka mausam 02 March 2025

2 मार्च का मौसम

बिहार में कैसा है मौसम

बिहार के कई जिलों में बादल छाए हुए है। छपरा, भोजपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पटना और उसके आसपास के इलाकों में अगले 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे थोड़े तापमान में कमी आने की संभावना है। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। चूंकि, खेतो रबी की फसल में तिहलन अभी पक गई। अगर, ऐसे में बारिश होती है तो सड़ने के चांस बढ़ जाएंगे, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

End of Feed