कल का मौसम 02 April 2025 : बादल डालेंगे डेरा, 2 दिन बारिश के साथ आंधी-ओलावृष्टि का खतरा; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 02 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में ठंड का असर खत्म होने बाद गर्मी कहर बरपाने को तैयार है। फिलहाल, मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म है, लेकिन आने वाले सप्ताह में यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में तेज धूप के साथ लू चलने का अंदेशा है। पूर्वोत्तर में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उधर, दक्षिण भारत केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम की चाल बदल रही है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कहीं गर्मी, कहीं लू, कहीं बूंदाबांदी और कहीं बर्फबारी से हालत खराब है। उत्तर भारत में फिलहाल तीन दिन से मौसम का मिजाज नर्म है, लेकिन आने वाले दिनों में सूरज के तेवर बढ़ेंगे। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा पंजाब में अगले 2 से 3 दिन में गर्मी और बढ़ेगी। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। स्काईमेट ने 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल और कर्नाटक में भीषण बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू कश्मीर में अब धीरे-धीरे मौसम सामान्य हो सकता है। फिलहाल, अगले 2 दिन बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे तापमान में कमी देखी जाएगी, लेकिन, आने वाले सप्ताह तक घाटी में भीषण सर्दी से काफी राहत होगी।

Kal Ka Mausam, 02 April 2025

कल का मौसम

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। फिलहाल, तेज गर्मी से राहत है। लेकिन कल से सूरज के तेवर काफी तल्ख होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा आंधी और बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं जारी किया है। पश्चिमी यूपी में भी मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। उधर, राजधानी लखनऊ में लखनऊ सुपर ज्वाइंट और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मैच खेला जाना है, जिस पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शाम 7 बजे से 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। कमोबेश यही हालात बिहार के विभिन्न जिलों में रहने के आसार हैं।

End of Feed