Jim Corbett Ramnagar: साइकिलिंग के शौकीनों के लिए जन्नत बना जिम कॉर्बेट, जंगल के बीच होगा एडवेंचर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 12, 2024, 02:36 PM IST

उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। वहीं, रामनगर वन प्रभाग में साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है, ताकि सैलानी इसका भी मजा ले सकें।

रामनगर: जिम कॉर्बेट हमेशा से ही सैलानियों की पसंदीदा जगह रही है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन सैलानियों को रिझाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा सैलानी कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आ सकें और प्रकृति का नजदीकी से दीदार कर सकें। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग में अब सैलानी सबसे चर्चित कॉर्बेट फाल में साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके लिए यहां साइकिल ट्रैक बनाया गया है।

cycle track in Jim Corbett

जिम कॉर्बेट में साइकिलिंग ट्रैक

10 साइ‌किल का प्रस्ताव

साइकिल ट्रैक के जरिये 2 किलोमीटर के ट्रैक में जंगल के नजारों, वन्यजीव और पक्षियों का नजदीक से दीदार भी कर सकेंगे। डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि अभी उच्चाधिकारियों को 10 साइ‌किल का प्रस्ताव भेजा गया है। इसका चार्ज भी निर्धारित किया गया है।

End of Feed