Jharkhand: रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 बच्चों-महिलाओं समेत 13 की मौत

Jharkhand Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 (रांची-पटना हाईवे) पर पैंकी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिहार के नालंदा से रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं।

Jharkhand Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-33 (रांची-पटना हाईवे) पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे बिहार के श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। तड़के करीब 2 बजे हुए इस भयावह हादसे में 4 मासूम बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ramgarh accident jharkhand

हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

तड़के 2 बजे हुआ हादसा

पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के रहने वाले थे। परिवार के लोग एक साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर दर्शन और पूजा के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान एनएच-33 पर रामगढ़ जिले की सीमा में तड़के लगभग 2 बजे यह जानलेवा दुर्घटना घटित हो गई।

स्थानीय निवासियों ने चलाया रेस्क्यू, 13 लाए गए मृत: पुलिस

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों व पीड़ितों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। घटना की जानकारी देते हुए जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में 13 लोगों को मृत लाया गया था, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

मृतकों का ब्योरा और घायल का इलाज जारी

इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 13 लोगों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

End Article
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहर...

End of Feed