Jharkhand News: JSSC कार्यालय पर CID का छापा, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ

झारखंड की राजधानी रांची में CID ने सोमवार को JSSC कार्यालय पर छापा मारा। दफ्तर में ही सीआईडी ने सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।

Jharkhand News: CID ने आज यानी सोमवार 17 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के दफ्तर पर छापा मारा। CID की टीम आज आयोग के दफ्तर पहुंची और JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।

Ranchi News JPC Paper Leak.

JSSC दफ्तर पर CID का छापा

बता दें कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में विशेषतौर पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र पिछले 24 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक के मामले में आज सीआईडी ने यह कार्रवाई की।

End of Feed