Massanjore Dam: दुमका का मसानजोर डैम जिसने बदल दी है वहां के लोगों की जिंदगी, जानें कैसे?

झारखंड का मसानजोर डैम लोगों के लिए एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट है। यह दुमका जिला मुख्यालय से 31 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से सनसेट का नजारा देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डैम को किसलिए बनाया गया था, अगर नहीं तो चलिए आज जानते हैं।

Massanjore Dam: झारखंड का मसानजोर डैम दुमका जिले में स्थित एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट है, जो दुमका से तकरीबन 31km की दुरी पर है। चारो तरफ से सुंदर और ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और जंगलों से घिरे इस डैम की खूबसूरत देखते ही बनती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए डैम बनाए जाते हैं, वहीं बिजली बनाने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके साथ ही डैम पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए आज हम इस डैम के इतिहास के बारे में जानते हैं।

Massanjore Dam

मसानजोर डैम

झारखंड राज्य में दुमका जिले में मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम काफी सुंदर है। लगभग 16650 एकड़ में फैले हुए इस डैम की ऊंचाई करीब 155 फीट और लम्बाई 2170 फीट है। मसानजोर डैम के आसपास हरे-भरे पहाड़ियां और घने जंगल हैं। इसके पास ही एक पार्क है, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा आप इस जगह पर बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

End of Feed