शहर

Jharkhand Weather Today: झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, घरों में दुबके लोग, सड़कों और गलियों में पसरा सन्नाटा

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: झारखंड में भीषण ठंड का कहर अभी भी जारी है। सर्द हवाओं के वजह से कनकनी बरकरार है और लोग खुद को गर्म रखने के लिए हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना जताई है।

Image

झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी (Photo | PTI)

Photo : PTI

झारखंड में आज का मौसम (16 Jan 2026): झारखंड में मौसम की चाल अब भी बिगड़ी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिसके कारण मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यहां कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। भीषण ठंड के कारण सुबह और शाम में एक समय के बाद सड़कें और गलियां सुनसान होने लगे हैं। सर्दी से बचने के लिए झारखंडवासी अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल।

झारखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के किसी भी जिले में आज किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

रांची में ठंड का कहर

यहां ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं। खुद को गर्म रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लोगों को घरों से आवश्यकता होने पर भी बाहर निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए भी कहा गया है।

इस दिन से मिले सर्दी से थोड़ी राहत

मौसम विभाग ने इस बीच झारखंडवासियों को राहत भरे संकेत दिए है। आईएमडी की मानें तो 17 जनवरी से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 18 से 19 जनवरी तक 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने बताया कि 19 जनवरी के बाद प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव भी थोड़ा कम हो जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article