झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 65 आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला, 17 जिलों में नए DC तैनात

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस और आईपीएस के 65 अधिकारियों का व्यापक तबादला किया है। इस फेरबदल के तहत 17 जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति के साथ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Jharkhand IAS IPS Transfer: झारखंड सरकार ने नौकरशाही (ब्यूरोक्रेसी) में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 65 अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही उन्हें नई नियुक्तियां दी हैं तथा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि, शुक्रवार रात जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, 17 जिलों में नए उपायुक्त (Deputy Commissioner) नियुक्त किए गए हैं।

Jharkhand government transfers 65 IAS, IPS officers (Representative Photo)

झारखंड सरकार ने किया 65 आईएएस, आईपीएस अधिकारियों का तबादला (सांकेतिक फोटो)

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

अधिसूचना में कहा गया है कि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम जिले का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि 2014 बैच के अधिकारी संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इसी के साथ, हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त और मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है।

End of Feed