शहर

Jhansi News: ट्रेन में रेलवे पुलिस ने बरामद किए 32 लाख नगद, चुनाव के चलते चेकिंग में पकड़ा गया युवक

एमपी चुनाव के चलते चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने गोंडवाना एक्सप्रेस से 32 लाख रुपये बरामद किए है। युवक इन पैसों को भोपाल से दिल्ली लेकर जा रहा था। इन पैसों को जब्त करके आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

Image

ट्रेन में रेलवे पुलिस ने पकड़े 32 लाख रुपये

Jhansi News: मध्य प्रदेश चुनाव के चलते ट्रेनों में हो रही चेकिंग के दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस से लाखों की नकदी बरामद हुई है। ट्रेन की जनरल बोगी में एक युवक करीब 32 लाख रुपये छिपाकर ले जा रहा था, जिसे झांसी जीआरपी और सीआईबी आरपीएफ टीमों ने जांच के दौरान पकड़ लिया। युवक इन रुपये के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दे सका। जिसके बाद जीआरपी झांसी ने रुपये को कब्जे में ले लिया और युवक को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को आशंका है कि इन पैसों को एमपी चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था।

आयकर विभाग को सुपुर्द की गई रकम

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते झांसी जीआरपी और सीआईबी आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। इसी दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस में भी चेकिंग की गई। इस ट्रेन की जनरल बोगी में एक व्यक्ति के पास 31,85,000 रुपये नगद बरामद हुए। जब युवक से इस रकम के बारे में पूछताछ की गई तो वो इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। बिना दस्तावेज इतनी बड़ी रकम ले जाने पर जीआरपी झांसी ने युवक को हिरासत में ले लिया और रकम को अपने कब्जे में लेकर आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया।

भोपाल से दिल्ली जा रहा था युवक

आरोपी युवक से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो भोपाल का रहने वाला है। युवक इस रकम को भोपाल से नई दिल्ली लेकर जा रहा था। पुलिस क़ो आशंका है कि बरामद राशि मध्यप्रदेश चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article