Jhansi News: बेकाबू कार की टक्कर से टूटी LPG पाइपलाइन, गैस लीक से मची अफरातफरी

Jhansi News: झांसी में एक तेज रफ्तार कार ने पेड़ को टक्कर मारी और फिर गाड़ी एलपीजी पाइपलाइन से टकरा गई। पाइपलाइन टूटने से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। गैस कंपनी ने मौके पर पहुंचकर रिसाव बंद किया।

Jhansi Car Accident: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार बेकाबू कार पेड़ को टक्कर मारते हुए एलपीजी पाइपलाइन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस पाइपलाइन टूट गई और तेज दबाव के साथ गैस लीकेज शुरू हो गया। इलाके में गैस की गंध फैलते ही दहशत का माहौल बन गया और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Jhansi Accident

झांसी में तेज रफ्तार कार ने तोड़ी LPG पाइपलाइन

पेड़ उखाड़कर घसीट ले गई कार

जानकारी के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी में घरों में पाइपलाइन के जरिए एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात करीब 10:45 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कार पेड़ को उखाड़कर कुछ दूर तक घसीटते हुए सीधे एलपीजी पाइपलाइन में जा घुसी। टक्कर लगते ही पाइपलाइन टूट गई और तेज प्रेशर के साथ गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आसपास के पूरे इलाके में गैस की दुर्गंध फैल गई, जिससे स्थानीय निवासियों में आग लगने के डर से अफरातफरी मच गई।

End of Feed