Rajasthan News: झालावाड़ में आपसी विवाद ने लिया विकराल रूप, पांच लोगों को डंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 02:27 PM IST

झालावाड़ में किसी विवाद को लेकर एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया। ये लोग बाइक पर सवार होकर थाने की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में डंपर ने इन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में पगारिया इलाके में किसी विवाद को लेकर कथित तौर पर डंपर से कुचलकर दो भाइयों समेत पांच लोगों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई। इस मामले के दो आरोपी रणजीत सिंह और डुंगर सिह अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पीड़ितों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले भरत सिंह (22) धीरज सिंह (20), तूफान सिंह (33), गोवर्धन सिंह (28) और बालू सिंह (20) के रूप में की गई है। भरत और धीरज भाई हैं।

muder

डंपर से कुचलकर हत्या (फोटो साभार - istock)

बाइक से थाने जाने के दौरान डंपर ने रौंदा

पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात रणजीत सिंह एवं डुंगर सिंह (उम्र 20 से 22 वर्ष) और भरत सिंह एवं अन्य के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि विवाद नहीं सुलझ पाने पर भरत सिंह, उसके भाई और तीन अन्य लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने के लिए रवाना हुए थे। सिंह ने बताया कि उन्होंने मुश्किल से आधा किलोमीटर का रास्ता तय किया था कि रणजीत सिंह और डुंगर सिंह ने पास में खड़ा एक डंपर दोनों मोटरसाइकिल पर कथित तौर पर चढ़ा दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पांचवें व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

End of Feed