शहर

Holi 2024: गोरखपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, होली पर नहीं होगी पानी की कमी; यहां पढ़ें पूरी खबर

Holi 2024: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होली के दिन पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 घंटे अतिरिक्त पानी देने की तैयारी कर ली है। गोरखपुर के लोगों को होली के दिन पानी की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Image

होली के दिन 7 घंटे अधिक होगी पानी आपूर्ति

Photo : iStock

Holi 2024: होली के आते ही पानी की खपत भी बढ़ जाती है। अक्सर होली के दिन पानी की कमी रहती है। लेकिन इस बार पानी की कमी से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। क्योंकि गोरखपुर नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए होली के दिन यानी 25 मार्च को 7 घंटे अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति करने का निर्मण लिया है। जहां पहले सुबह, दोपहर और शाम में तीन बार कुछ-कुछ घंटे के लिए पानी आता था। लेकिन अब, गोरखपुर क्षेत्र में 7 घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी। होली के दिन लोगों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए आपको इससे संबंधित टाइमिंग के बारे में बताएं...

सात घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति

आम दिनों में यहां सुबह 5 बजे से 10 बजे तक पानी आता है। उसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे और फिर शाम में 5 बजे से रात 10 बजे तक पानी स्पलाई किया जाता है। लेकिन होली के दिन ये सिस्टम बदला रहेगा। होली के दिन सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार पानी की आपूर्ति की जाएगी। इतना ही नहीं उसके बाद शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक के लिए फिर पानी आना शुरू हो जाएगा। देखा जाए तो इस पूरे दिन केवल 1 घंटे के लिए पानी नहीं आएगा।

खराब हैंडपंप को चालू करने के दिए निर्देश

बता दें कि जलकल महाप्रबंधक ने इंजीनियरों को क्षेत्र के सभी खराब पड़े हैंडपंप को प्राथमिकता के आधार पर सही करके चालू करने के आदेश दिए हैं। ताकि होली के दिन किसी को भी पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही इंजीनियरों को सभी नलकूपों का निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है। ताकि उनकी स्थिति जांच करके, समय पर उन्हें सही किया जा सके। ताकि जल आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा ना आए। इसके अलावा सभी टैंकरों को चालू अवस्था में रखा गया है। इसमें पर्याप्त टोटियां भी लगाई गई है। गोरखपुर के लोग बिना पानी की टेंशन लिए जी भरकर होली खेल सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article