Jaunpur-Azamgarh Road Accident: जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक और कार की टक्कर में गई 7 लोगों की जान, 2 घायल

Jaunpur- Azamgarh Road Accident: जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर देर रात एक कार और ट्रक से बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस दुर्घटना में एक परिवार के 6 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Jaunpur- Azamgarh Road Accident: जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही कार और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में बैठे 7 लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जौनपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार ये भीषण सड़क हादसा गौराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहा के पास देर रात में हुआ है।

Road Accident on Jaunpur-Azamgarh highway

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना

ट्रक से कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे के आस-पास जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर एक कार तेज रफ्तार से आई और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। ट्रक के साथ कार की टक्कर इतनी तेज हुई थी की पूरी कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना से चीख-पुकार मच गई। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

End of Feed
Latest News

Chamari Athapaththu Hat-trick: चमारी अटापट्टू ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली गेंदबाज

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका से लेकर RSS से जुड़ाव तक... पढ़ें ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य निर्मला यादव की कहानी

जल सुरक्षा पर बड़ा मंथन! PM मोदी ने राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी