जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, हिंदू जनजागृति समिति ने इस मामले में प्रकाश राज, कुणाल कामरा समेत अन्य पर FIR की उठाई मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है, जहां हिंदू जनजागृति समिति ने मंच से धार्मिक भावनाएं आहत करने और हेट स्पीच दिए जाने के आरोप लगाए हैं।

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और सोनम वांगचुक के नेतृत्व वाले NEET मुद्दे से जुड़े छात्र आंदोलन को लेकर नया विवाद सामने आया है। हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के मंच से सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया तथा हेट स्पीच और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले बयान दिए गए।

Prakash Raj with Abhijeet Dipke

प्रकाश राज और अभिजीत दीपके (फोटो- PTI)

एफआईआर दर्ज करने तथा प्रदर्शन को खत्म कराने की मांग

इन आरोपों के आधार पर समिति ने दिल्ली पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा, अभिनेता प्रकाश राज और उमर खालिद के पिता सहित संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा प्रदर्शन को समाप्त कराने की मांग की है। समिति और सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों ने संसद मार्ग थाने के एसएचओ को शिकायत पत्र सौंपा है।

End of Feed