Jammu News: तवी नदी हादसे के बाद सेना ने संभाला मोर्चा, 12 घंटे से कम समय में बना दिया लोहे का अस्थायी पुल

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से तवी नदी का पुल बह गया, जिससे भगवती नगर–बेलीचराना मार्ग बाधित हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना ने आज सुबह मोर्चा संभालकर लोहे का अस्थायी पुल बनाना शुरू किया। महज कुछ घंटों में 70% कार्य पूरा हो गया।

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों बारिश का प्रकोप काफी देखने को मिल रहा है। इसी दौरान जम्मू की तवी नदी में मंगलवार 26 अगस्त को आए उफान ने भगवती नगर–बेलीचराना को जोड़ने वाले पुल का एक बड़ा हिस्सा बहा गया था। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए पुल पर यातायात बहाल करने का बीड़ा उठाया।

Tawi Bridge indian army times

भारतीय सेना ने एक दिन में बना दिया तवी नदी पर अस्थायी ब्रिज

आज सुबह 6 बजे से शुरू हुआ निर्माण कार्य, दोपहर तक 70 फीसद काम पूरा हो गया। आज यानी शुक्रवार शाम तक इस पुल पर यातायात बहाल होने की संभावना है।

End of Feed