शहर

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर, आज भी भारी बारिश का अलर्ट; निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

JK Weather: जम्मू-कश्मीर में मानसून कहर बरपा रहा है। प्रदेश में जोरदार बारिश के चलते लैंडस्लाइड और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

Image

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम (PTI)

Photo : PTI

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। विभाग ने बुधवार को पूरे इलाके में तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। IMD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जम्मू डीडब्ल्यूआर की बुधवार को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 5.10 बजे की तस्वीरें पूरे क्षेत्र में व्यापक गरज के साथ बारिश की गतिविधि का संकेत देता है।"

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने बताया, "जम्मू, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल और कठुआ व उधमपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज के साथ बारिश और संभावित ओलावृष्टि के साथ गंभीर संवहन हो रहा है। मध्यम संवहन, जो हल्की से मध्यम वर्षा का संकेत देता है। रियासी, रामबन, डोडा, बिलावर, कटरा, रामनगर, हीरानगर, गूल, बनिहाल और सांबा व कठुआ जिलों के आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है।" विभाग ने बताया, "वर्टिकल प्रोफाइल में 12 किमी तक ऊंचे बादलों के शिखर दिखाई दे रहे हैं, जो गहरे और सक्रिय गरज के साथ बारिश की ओर इशारा करते हैं। यह सिस्टम सामान्यतः पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, और पहाड़ी इलाकों और तराई क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।"

लोगों को सतर्क करते हुए उन्होंने कहा, "निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे गरज के साथ बारिश के दौरान घर के अंदर रहें, निचले और जलभराव वाले इलाकों से बचें और सुरक्षा के लिए आधिकारिक सलाह का पालन करें।" बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में एक दिन में कुल 361.2 मिमी (36 सेमी) वर्षा दर्ज की गई थी। विभाग ने अनंतनाग, डोडा, जम्मू, किश्तवाड़, कुलगाम, राजौरी, रामबन, रियासी, उधमपुर, सांबा, कठुआ, मीरपुर, पुंछ, शोपियां में बिजली और गरज के साथ मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) की ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी थी। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण के कारण अब तक 5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article