Jammu Kashmir Rain: राजौरी-पुंछ में कुदरत का कहर, भारी बारिश से मलबे में तब्दील हुए मकान; 11 की मौत, कई लापता

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में भारी बारिश के बाद तबाही हुई है। सुरनकोट में मकान गिरने और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हुई है, कई लापता हैं।

Poonch Rain News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार और रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से तीन महिलाओं सहित कम से कम चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुंछ का सुरनकोट तहसील इस प्राकृतिक आपदा से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। राजौरी में भी रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई जिसके बाद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

jammu kashmir flood

भारी बारिश से बिगड़े हालात (फाइल फोटो | AP)

मलबे में तब्दील हुआ मकान

प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, तबाही का सबसे खौफनाक मंजर सुरनकोट के नूनाबंदी गांव में देखने को मिला। यहां आधी रात को एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में 28 वर्षीय महिला नाजिया कौसर की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला के पति मोहम्मद हाफिज और उनके दो से छह साल की उम्र के तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मलबे से निकाले गए सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed