J&K: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में लैंडस्लाइड, तीन लोग घायल

J&K: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में सूमो स्टैंड पर भारी बारिश के बाद आज लैंडस्लाइड होने की खबर सामने आई। इस हादसे में कई लोगों मलबे में दब गए। इसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

J&K: J&K: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में भूस्खलन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पहलगाम के सूमो स्टैंड के पास आज दोपहर भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के मलबे में एक दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। इसमें से 9 लोगों को निकाल लिया गया है।

JK Landslide

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में लैंडस्लाइड

बारिश के चलते हुआ भूस्खलन

जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों से अधिक समय से यहां बारिश थी। बारिश के कारण ही पहलगाम सूमो स्टैंड इलाके के मुख्य पार्किंग क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया। इसके मलबे में एक दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की खबर मिली है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बचाने का कार्य शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभी तक 9 लोगों को बचाया लिया गया है। इसमें से 3 लोगों के घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है।

End of Feed