Budgam Encounter: बड़गाम के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के गहरे जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया है। पुलवामा से बडगाम की ओर आतंकियों की आवाजाही की सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों (Jammu Kashmir Anti Terror Operation) का एक्शन लगातार जारी है। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम जिले में सेना और पुलिस के संयुक्त बलों ने एक बड़ा एंटी-टेरर (आतंकवाद विरोधी) ऑपरेशन शुरू किया। पीटीआई के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई जिले के दूरदराज और घने जंगलों वाले इलाके में चलाई जा रही है, जहां संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की पक्की खबर मिली थी।

Budgam Encounter

आतंकियों को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेरा (फाइल फोटो)

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि आतंकवादियों का एक संदिग्ध समूह पुलवामा जिले के पाखरपोरा इलाके से निकलकर बडगाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग के जंगलों की तरफ बढ़ रहा है। खुफिया सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने बिना कोई वक्त गंवाए पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और घने जंगलों के अंदर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

End of Feed