जामिया में छात्र संघ की मांग पर हंगामा, AISA का आरोप- लाइट बंद कर छात्रों से की गई धक्का-मुक्की

Jamia Millia Islamia Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। आइसा ने आरोप लगाया कि मुख्य प्रॉक्टर असद मलिक के निर्देश पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे छात्रों को परिसर से हटाया गया।

Jamia Millia Islamia Protest: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच परिसर में दाखिल हुए और उनमें से कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। छात्र संगठनों ने दावा किया कि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा के अनुसार, ये घटनाक्रम शनिवार तड़के भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को कथित तौर पर जबरन परिसर से हटाए जाने और इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें निलंबित या निष्कासित किए जाने के कुछ घंटे बाद हुए। छात्र 2006 में भंग किए गए छात्र संघ को बहाल करने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।

Jamia

जामिया में छात्रसंघ की बहाली को लेकर प्रदर्शन (फोटो साभार- TNN)

छात्र संगठन AISA का बड़ा आरोप

आइसा ने आरोप लगाया कि मुख्य प्रॉक्टर असद मलिक के निर्देश पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे छात्रों को परिसर से हटाया गया। संगठन का दावा है कि इस दौरान परिसर की लाइट बंद कर दी गई और छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा घसीटकर बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्र संगठन ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को रिहा कर दिया गया है। उसने मलिक के इस्तीफे की मांग की और छात्र संघ बहाल करने और चुनाव की घोषणा करने की भी मांग की। आइसा ने कथित तौर पर बल प्रयोग किए जाने की स्वतंत्र जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। बाद में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हुए।

End of Feed