जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर से युवक किडनैप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

जयपुर में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर से एक युवक को किडनैप कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक कार्यालय के बाहर बैठा हुआ था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और साथ लेकर चले गए।

Jaipur News: जयपुर में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। कुछ अज्ञात व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी से आए और भाजपा कार्यालय के बाहर बैठे एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। अचानक हुई इस घटना से भाजपा प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया।

JAIPUR KIDNAPPING FROM BJP OFFICE

सीसीटीवी में वारदात कैद।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। फुटेज में अपहरण की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी तेज कर दी है और अपहृत युवक की तलाश में जुटी हुई है।

End of Feed