जयपुर

Udaipur में युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में हत्यारा कैद; क्यों हुआ मर्डर?

राजस्थान के उदयपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जितेन्द्र की हत्यारोपी डिंपल अपने पति नरसी के साथ भागते हुए सीसीटीवी में नजर आ रही है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उदयपुर: जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद एक युवक और महिला के घटनास्थल से फरार होने का वीडियो सामने आया है। थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि मृतक की पहचान जितेन्द्र मीणा (30) के रूप में की गयी है। जितेन्द्र पानेरियां की मादड़ी में एक महिला डिंपल (25) के साथ 'लिव इन रिलेशनशिप' में किराये के कमरे में रहता था।

सीसीटीवी में नजर आ रही हत्या की दोषी

उन्होंने बताया कि जितेन्द्र की हत्या के बाद डिंपल अपने पति नरसी के साथ भागते हुए सीसीटीवी में नजर आ रही है। मृतक और दंपति डूंगरपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मृतक जितेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति-पत्नी ने जितेन्द्र को क्यों मारा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article