जयपुर

चुनावी रैलियों की जगह वर्चुअल बैठकें होंगी, नवभारत नवनिर्माण मंच पर बोले चुनावी रणनीतिकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 06:07 PM IST

Navbharat Navnirman Manch Rajasthan : नरेश अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के लिए रणनीति बनाने का काम बहुत पहले से होता आया है। अब फर्क यह है कि चुनाव के लिए रणनीति बनाने का यह तरीका पेशेवर हो गया है। अब नेता चुनाव प्रचार एवं अभियान के लिए रणनीतिकारों की मदद लेते हैं। यह अलग बात है कि वह आधिकारिक रूप या खुले तौर पर यह नहीं बताते कि वह किसकी मदद ले रहे हैं।

Image

चुनाव के लिए होंगी वर्चुअल रैलियां।

Navbharat Navnirman Manch Rajasthan : तकनीक से राजनीति भी अछूती नहीं है। इसका असर चुनाव-प्रचार के तौर-तरीकों पर दिखाई पड़ा है। तमाम सोशल मीडिया मंचों पर वोटरों की सक्रियता को देखते हुए राजनीतिक दल इन प्लेटफॉर्मों पर उनसे जुड़े हैं। इस काम में नेता चुनाव रणनीतिकारों की मदद और उनसे सलाह ले रहे हैं। पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट एवं डिजाइन बॉक्स्ड लेस के डाइरेक्टर नरेश अरोड़ा ने चुनाव प्रचार के इस बदले अंदाज पर अपनी राय रखी है। नवभारत नवनिर्माण मंच पर उन्होंने बताया कि आने वाले समय में चुनावी कार्यक्रम एवं रैलियों की जगह वर्चुअल बैठकें ले लेंगी।

अब पेशेवर बनाते हैं चुनावी रणनीति-अरोड़ा

नरेश अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के लिए रणनीति बनाने का काम बहुत पहले से होता आया है। अब फर्क यह है कि चुनाव के लिए रणनीति बनाने का यह तरीका पेशेवर हो गया है। अब नेता चुनाव प्रचार एवं अभियान के लिए रणनीतिकारों की मदद लेते हैं। यह अलग बात है कि वह आधिकारिक रूप या खुले तौर पर यह नहीं बताते कि वह किसकी मदद ले रहे हैं।

चुनाव प्रचार का तरीका बदला

उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन का माध्यम बदलने से चुनाव लड़ने एवं प्रचार का तरीका अब बदल गया है। डिजिटलाइजेशन से पहले घर में अखबार आता था। परिवार के लोग उस एक अखबार को पढ़ते थे। उसके विज्ञापनों पर लोग राय बनाते थे। अब सबके हाथ में मोबाइल है। सब अपनी राय बनाते हैं। पॉलिटिक्ल कम्यूनिकेशन एक चुनौतीपूर्ण काम है। घर के सदस्य भी इस पर बात करने से बचते हैं।

राजस्थान में जनाधार नंबर

राजस्थान में एक जनाधार नंबर चलता है। इससे सभी योजना को जोड़ा गया है। सीएम सोशल सिक्युरिटी नीति बनाने की मांग करते हैं। चुनाव रणनीति में टेक्नॉलजी एवं सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका रहने वाली है। अरोड़ा ने कहा कि चुनाव प्रचार में आम तौर सेहत और पर्यावरण पर बात नहीं होती। यह मानकर चला जाता है कि यह विषय वोट नहीं दिलाता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article