जयपुर

Rajasthan Assembly election: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहलोत सरकार को घेरा, बोले-राजस्थान में महिलाओं का हुआ उत्पीड़न

जयपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "कांग्रेस के नेतृत्व में इस राज्य राजस्थान में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं। राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है।

Image

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Photo : ANI

जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं। पिछले दिनों जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे हुए, वहीं तमाम केंद्रीय मंत्री भी राज्य में चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री को घेरने का काम किया था तो रविवार को जयपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा- "कांग्रेस के नेतृत्व में इस राज्य में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं। राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है।

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों राजनीतिक दल राज्य की हर एक सीट नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में सत्ता पलटने में 200 में से 119 सीटों की जरूरत है। 119 सीटों के मतदाता तय करते हैं कि सत्ता में कौन काबिज होगा। इतिहास है कि ये 119 सीटें ऐसी हैं, जहां वोटर्स हर बार पार्टी या विधायक को बदल देते हैं। इन सीटों पर वोटर्स अपने क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों, विधायक का चेहरा और जाति के साथ उसकी विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता के आधार पर वोट करते आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 11 चुनावों में सभी 200 विधानसभा सीटों की जीत-हार का आंकड़ा देखें तो किसी पार्टी को जहां लगातार 6 से 3 बार जीत मिली या लगातार दो बार जीतने का मतलब भी यह है कि वह सीट पार्टी की स्थाई गढ़ बन रही है।

अब सत्ता में वापसी के लिए बेताब बीजेपी किसी भी हालत में राज्य की जनता को अपने वादों से लुभाने की कोशिश में है। इसलिए केंद्रीय मंत्री से लेकर पीएम तक जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। उन्होंने कहा अगर, प्रदेश सरकार के सभी दावे सही हैं तो क्राइम कहां से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, प्रदेश में बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित समझती हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली गहलोत सरकार में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है और हो रहा। उन्होंने, प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रधान ने कहा-पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं। इस ग्राफ को देखें तो राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है। यहां का किसान बेहद परेशान है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article