जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर सोमवार को एक साथ तीन वाहनों के भिड़ने से बड़ा हादसा हो गया। दो ट्रेलर और एक दूध के टैंकर में जबरदस्त टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई, जिससे एक ट्रेलर में सवार ड्राइवर और खलासी फंसे रह गए, जिससे दोनों जिंदा जल गए। फिलहाल, शेष घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें - Delhi: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर दौड़ा ट्रक, तीन की मौत
केबिन में फंसे ट्रक और खलासी
हादसा बगरू थाना क्षेत्र स्थित कट पर हुआ। तीन गाड़ियों के टकराने पर स्थानीय लोगों समेत पुलिस ने लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग लगने से हालात बेकाबू हो गए। एक ट्रक की केबिन में फंसे ट्रक और खलासी को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे दोनों गाड़ी में जिंदा जल गए। बाद में दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर कई अधिकारी पहुंचे हैं।
