जयपुर

हनुमानगढ़ में ट्रक-कार की टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2024, 12:39 PM IST

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Image

हनुमानगढ़ में सड़क हादसा।

Photo : Times Now Digital

Hanumangarh Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

पूजा करने जा रहे थे सभी लोग

पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के कारण हुआ। हादसा आज गुरुवार सुबह रावतसर कस्बे के पास हुआ। कार में सवार लोग रावतसर के खेत्रपाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा

रावतसर के थाना प्रभारी वेदपाल ने कहा कि शुरुआती जांच में लगता है कि ओवरटेक करते समय कार चालक को झपकी आ गई। चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी खेत्रपाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चूरू जिले की रहने वाली विमला (55), उनकी बेटी रचना (23), मंजू (40) और मंसाराम प्रजापत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

End of Article