Rajasthan: रोडवेज की AC बसों में सफर हुआ महंगा, अब जेब करनी पड़ेगी ढीली; जानें कितने रुपये बढ़े टिकट के दाम

राजस्थान के यात्रियों को भजनलाल सरकार ने झटका दिया है। राज्य की एसी बसों का किराया महंगा कर दिया गया है। अब प्रति किलोमीटर यात्रा के लिए 10 पैसे अधिक चुकाने होंगे।

जयपुर: राजस्थान सरकार ने आम लोगों को तगड़ा झटका दिया है। जहां, बजट 2024 पेश करते वक्त कई विकास की परियोजनाएं और राहत देने की घोषणाएं की गईं। वहीं, राज्य की भजनलाल सरकार ने एसी बसों का किराया भी बढ़ा दिया है। यानी अब सरकार एसी बसों में यात्रा करने वालों से 10 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अधिक वसूलेगी। सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक तौर पर झटका लगा है। आइये जानते हैं दिल्ली से जयपुर समेत अन्य शहरों की यात्रा करने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे?

ये रही नए किराये की दर

अब नई किराये की दर लागू होने से जयपुर से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वातानुकूलित बस में सफर के लिए 28 रुपये अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी (यातायात) के आदेशों के अनुसार इससे पहले एसी बस का किराया 1.55 पैसे प्रति किलोमीटर था। लेकिन, अब वह बढ़कर 1.65 पैसे पहुंच गया है। अब यात्रियों को बढ़ी दर के साथ सफर करना होगा।

End of Feed