गजब फर्जीवाड़ा है : काम मदरसे में पढ़ाना; लेकिन विदेश में बैठकर सरकारी 'सैलरी' ले रहे तीन पैराटीचर्स

राजस्थान में मदरसा बोर्ड में कार्यरत तीन पैराटीचर्स का अजब फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां तीन अलग-अलग मदरसों में तैनात यह तीनों पैराटीचर्स बिना किसी को बताए विदेश चले गए और उसके बावजूद मानदेय लेते रहे। इस मामले की अब जांच की जा रही है।

मदरसा बोर्ड में कार्यरत तीन पैराटीचर्स के फर्जीवाड़े का अजम मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार यह पैराटीचर्स विदेश में रह रहे हैं और राजस्थान में मदरसा बोर्ड से मानदेय उठा रहे हैं। इन तीनों पैराटीचर्स की नियुक्ति झुंझुनूं जिले में हुई है। यह उन 5562 पैराटीचर्स में शामिल हैं, जिन्हें नियमित करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Madarsa Jhunjhunu ai

पढ़ाना छोड़ विदेश गए मदरसा टीचर, सैलरी ले रहे पूरी (फोटो - AI Image)

यह मामला विधानसभा चुनाव से पहले 3699 प्राइवेट मदरसों में नियुक्ति आदेशों के संदेर्भ में आया है। जिन पर तत्कालीन सचिव और बोर्ड अध्यक्ष के दस्तखत भी हैं। बोर्ड ने सभी जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे मदरसों में तैनात पैराटीचर्स के दस्तावेजों की जांच करें।

End of Feed