Food poisoning in Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र में चाय पीने के बाद छह लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटे और दादी शामिल हैं। वहीं तीन अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सांकेतिक फोटो
चाय में कीटनाशक मिले होने की आशंका
थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्यों ने चाय पीने के बाद उल्टी की शिकायत की। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। उन्होंने बताया कि संभवत: चाय में गलती से कोई कीटनाशक मिला दिया गया था।
उदयपुर के सरकारी अस्पताल में 3 लोग भर्ती
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दरिया (53), उनकी बहू चंदा (33) और चंदा के 14 वर्षीय बेटे अक्षय के रूप में की गई। वहीं मृतक दरिया के ससुर, उनके पुत्र और एक पड़ोसी को उपचार के लिये उदयपुर के सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(इनपुट - भाषा)
