जयपुर

बाबा रामदेव मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, रेलवे स्टाफ को मिला साजिश से भरा पत्र, ATS समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

Threat To Blast Baba Ramdev Mandir:बाबा रामदेव मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है। मंदिर को उड़ाने के लिए एक धमकी भरा पत्र पोकरण रेलवे स्टेशन पर छोड़ा गया था। जिसे रेलवे स्टाफ ने पुलिस को सौंप दिया है।

Image

जैसलमेर के पोकरण के रामदेव मंदिर को उड़ाने के लिए मिला धमकी भरा पत्र

Photo : Twitter

Threat To Blast Baba Ramdev Mandir: जैसलमेर के पोकरण से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां बाबा रामदेव मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी एक पत्र पर लिखकर पोकरण रेलवे स्टेशन की खिड़की पर रख दी गई थी। पत्र में लिखा गया है कि बाबा रामदेव के लिए लाए जा रहे कपड़े के घोड़े में बम रखकर उनके मंदिर को उड़ाने की साजिश रची गई है। इस साजिश में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ बताया गया है। यह पत्र पोकरण रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजकर 45 मिनट पर मिला था। पत्र में यह भी बताया गया है कि रामदेवरा मेला में भी बम ब्लास्ट की साजिश रची गई है। पत्र के मिलते ही रेलवे स्टाफ ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी इस साजिश से अवगत करा दिया है।

ATS समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां हुई सर्तक

पत्र मिलने के बाद बाबा के श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले हर एक कपड़े के घोड़े की जांच की जा रही है। एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि पत्र मिला है वेरिफाई कर रहे है। पहले से मौजूद घोड़ो कों अलग रखा गया है और नए आने वाले घोड़ो की जांच की जा रही है। स्टेट की तमाम मशीनरी एक्टिव है, सुरक्षा एजेंसिया, पुलिस, ATS की टीम व बम स्कॉट भी है मौजूद।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article