Navratri 2023: पहाड़ों पर बसे हैं भारत के ये 5 प्रसिद्ध माता के मंदिर, नवरात्र में दर्शन से होगा कल्याण

Navratri 2023: भारत में ज्यादातर माता के प्रसिद्ध मंदिर पहाड़ों में बसे हैं, जिनकी महिमा देश ही नहीं विश्व में विख्यात है। आज हम आपको देश के अलग-अलग राज्यों की पहाड़ियों में विराजित माता के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में आपको बताएंगे...

जयपुर: 15 अक्टूबर यानी से आज से शारदीय नवरात्र पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो चुका है। रविवार को घट स्थापना के साथ ये पर्व 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिष पंडितों की मानें तो इस वर्ष शारदीय नवरात्र पूरे 9 दिनों के होंगे। कहा जा रहा है कि 30 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। शारदीय नवरात्र पर बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग बन रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त व्रत रहने के साथ माता के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम देश के ऐसे 5 मंदिरों का जिक्र करेंगे जो पहाड़ों में बसे हैं। मान्यता है अगर, नवरात्र के वक्त भक्त यहां दर्शन पूजन को जाते हैं तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

hillss temples

पहाड़ों पर माता का मंदिर

गौर करें तो भारत में माता रानी के ज्यादातर मंदिर पहाड़ों पर बसे हुए हैं। इनमें से कई मंदिर बेहद प्रसिद्ध हैं, जहां साल के 12 महीने भक्त अपनी अर्जी लगाने पहुंचते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय मंदिर माता वैष्णो देवी कटरा का माना जाता है। यहां दर्शन के अलावा लोग ट्रैवल करना बेहद पसंद करते हैं। तो अगर आप भी इस नवरात्र कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसे मंदिर इंगित कर रहे हैं, जहां की महिमा जान आप खुद ही दौड़े जाएंगे।

End of Feed