Rajasthan: नाबालिग का अपहरण कर किया था दु्ष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 11:18 AM IST

Minor Kidnapping And Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दोषी मानते हुए कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही आदालत ने आरोपी पर 66 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Minor Kidnapping And Rape Case: सवाई माधोपुर जिला विशेष न्यायालय पोक्सो ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही आदालत ने आरोपी पर 66 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बता दें यह मामला 12 जून 2021 की रात की है। आरोपी ने इस रात एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।

Rajasthan: नाबालिग का अपहरण कर किया था दु्ष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Rajasthan: नाबालिग का अपहरण कर किया था दु्ष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

2 साल पहले का है मामला

दरअसल, मामला सुरवाल थाने का है। वहीं, विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि आरोपी ऋषिकेश मीना ने 12 जून 2021 की रात को एक नाबालिग का अपहरण किया था। अपहरण के बाद मीना ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 14 जून 2021 को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था।

End of Feed