Live Suicide:फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रहा था युवक, पुलिसकर्मी ने कर दिया कमाल

Live suicide in Jaipur: शनिवार को जयपुर के बगरू थाना इलाके के एक गांव का रहने वाले युवक अजमेर रोड स्थित एक होटल में गया। उसने वहां एक रूम लिया। रात करीब नौ-सवा नौ बजे फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताते हुए जान देने की बात करने लगा।

Live suicide in Jaipur: फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक की जान एक पुलिसकर्मी की सक्रियता से बच गई। उसने फौरन उसका मोबाइल लोकेशन निकाली और श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर फ़ौजदार को कॉल किया जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने रूम का दरवाजा तोड़कर फंदे पर झूलने से पहले ही उसे नीचे उतार लिया। मामला जयपुर के श्यामनगर इलाके का है।

facebook suicide

जयपुर में एक युवक ने होटल के रूम से फेसबुक लाइव किया (प्रतीकात्मक फोटो)

युवक ने होटल के रूम से फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताने लगा

शनिवार रात करीब 9.39 बजे गांव में रह रहे पवन के परिवार ने फेसबुक लाइव देखा तो परिचित हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी। दिनेश वर्तमान में जयपुर वेस्ट साइबर सेल में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने तुरंत युवक की लोकेशन निकाली और श्याम नगर पुलिस और होटल स्टाफ को सूचना दी। कहा कि गेट तोड़कर युवक को बचाओ। होटल स्टाफ ने रूम का दरवाजा तोड़ा और फंदे से लटकने की कोशिश करते युवक को बचा लिया।

End of Feed