जयपुर

देसूरी से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रही 62 श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:27 PM IST

राजस्थान के राजसमंद जिले में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

Ramdevra Desuri Naal Road Accident (प्रतीकात्मक चित्रण)

Ramdevra Desuri Naal Road Accident: राजस्थान के राजसमंद जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार की रात करीब 12 बजे श्रद्धालुओं से भरी बस के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बस टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को देसूरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पाली रेफर किया गया है। आपको बता दें इस बस में 62 यात्री सवार थे।

ब्रेकफेल होने से हुआ हादसा

मामला राजसमंद जिले की देसूरी नाल का है। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को निकालना शुरू किया। इसी बीच मौके पर देसूरी और चारभुजा पुलिस भी पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी यह बस मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के हथाई गांव से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी घाट सेक्शन में बस के ब्रेकफेल हो गए और सामने जा रही ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे यह भीषण हादसा हो गया।

गहरी नींद में सो रहे थे यात्री

देसूरी थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे बस घाट सेक्शन में बस के ब्रेकफेल हो गए और बस आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। हालांकि जिस दौरान यह हादस हुआ उस समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। जैसे ही तेज टक्कर की आवाज सुनी तो यात्री जाग गए। उन्होंने खुदको बस में फंसा हुआ पाया।

आपको बताते चले कि देसूरी नाल में साल 2007 में भी ट्रक के ब्रेकफेल होने एक भीषण हादसा हुआ था, जिससे 89 लोगों की मौत हो गई थी। यह प्रदेश भर का सबसे बड़ा हादसा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article