Sikar Pollution: सीकर में जहरीली हवा का अटैक! पॉल्यूशन के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, बच्चे-बुज़ुर्ग अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के सीकर में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण कई लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। शांति नगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद कई लोगों को अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टर ने बताया फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

Sikar Air Pollution: राजस्थान के सीकर में हवा प्रदूषित हो गई है। शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके बाद कई लोगों को अस्पताल जाना पड़ा, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग अस्पताल आए हैं, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 203 दर्ज किया गया, जिसे खराब की श्रेणी में माना जाता है।

pollution- istock

सांकेतिक फोटो (istock)

मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां शांति नगर औद्योगिक क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ गया, जिसके कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। कई लोग एसके हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। पीड़ित मोहम्मद फारूक ने कहा कि इलाके में प्रदूषण फैल रहा है, हमें सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चे और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोग अस्पताल आए हैं। प्रदूषण कहां से आया, यह जांच का विषय है।

End of Feed