Tarangshakti-2024: राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर फाइटर जेट दिखाएंगे 'प्रचंड' ताकत, इंडियन Air Force का पराक्रम देखेंगे ताकतवर देश

Tarang Shakti 2024 Updates: जोधपुर में बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भारतीय वायु सेना (Indian Airforce) के साथ अमेरिकन एयर फोर्स और अन्य राष्ट्र संयुक्त अभ्यास करते दिखाई देंगे। सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, बांग्लादेश श्रीलंका, जापान और यूएई आदि देशों के लड़ाकू विमान भी इस अभ्यास का हिस्सा बनेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जोधपुर में सयुंक्त राष्ट्रों के साथ भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास
  • तरंगशक्ति-2024 में आमंत्रित किए गए 51 देश
  • फाइटर जेट-प्रचंड और रुद्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर करेंगे प्रदर्शन

Tarangshakti-2024: भारतीय वायु सेना की पहली मल्टीनेशन एयर एक्सरसाइज तरंगशक्ति-2024 का दूसरा शुक्रवार को जोधपुर में प्रारंभ हो रहा है। तरंगशक्ति का दूसरा चरण 30 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेगा। यह विश्व के समक्ष भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाने का भी एक बड़ा अवसर है। यही कारण है कि जोधपुर में भारतीय रक्षा उपकरणों की शानदार एग्जिबिशन होगी। इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भारतीय वायु सेना के साथ अमेरिकन एयर फोर्स व अन्य राष्ट्र संयुक्त अभ्यास करते दिखाई देंगे। सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, बांग्लादेश श्रीलंका, जापान और यूएई आदि देशों के लड़ाकू विमान भी इस अभ्यास का हिस्सा बनेंगे। शुक्रवार शाम अभ्यास तरंग शक्ति के दूसरे चरण का आगाज होगा। इस बहुराष्ट्रीय एयर फोर्स एक्सरसाइज का एक मुख्य फोकस आत्मनिर्भरता के तहत स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। अभ्यास के दौरान सुलूर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेड इन इंडिया प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। अभ्यास के दूसरे चरण में जोधपुर में भी भारतीय उपकरणों की ऐसी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मेक-इन-इंडिया के उपकरण होंगे प्रदर्शित

अभ्यास में भारत के स्वदेशी एलसीए तेजस, एलसीएच प्रचंड और अन्य हथियार प्रणालियों सहित मेक-इन-इंडिया (Make in India) उपकरण को प्रदर्शित किया जा रहा है। भारतीय वायु सेना अपने राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर, तेजस, मिग-29 फाइटर जेट और प्रचंड व रुद्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर के साथ प्रदर्शन करेगी। इस अभ्यास में भारत के एएलएच ध्रुव, सी-130, आईएल-78 भी अपनी क्षमता दिखाएंगे। तरंग-शक्ति 2024 का ये दूसरा चरण है।

End of Feed