जयपुर

Blackbuck Poaching Case: काले हिरण केस में नया मोड़; हाईकोर्ट में सरकार की चुनौती, सैफ-नीलम-तब्बू-सोनाली की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान हाईकोर्ट में काले हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को लीव-टू-अपील पर सुनवाई हुई, जिसमें फिल्मी सितारों को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई। 1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान ये शिकार हुआ था। ट्रायल कोर्ट ने 2018 में अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।

Image

Blackbuck Poaching Case में नया मोड़

Blackbuck Poaching Case: राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में काले हिरण शिकार मामले में लीव-टू-अपील पर सुनवाई की। इस अपील में अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी किए जाने के निर्णय को चुनौती दी गई। जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की अदालत ने इस मामले को अन्य संबंधित केसों के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। एडवोकेट महिपाल विश्नोई के अनुसार, 1 अक्टूबर 1998 को जोधपुर के कांकाणी गांव में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया गया था। इस प्रकरण में ट्रायल कोर्ट ने 5 अप्रैल 2018 को अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।

मामले की सुनवाई 28 जुलाई

इस मामले में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था। राज्य सरकार की अपील में ट्रांसफर पिटीशन की अनुमति के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान की सजा से जुड़े मामले को भी शामिल किया जाएगा। इस मामले की सुनवाई 28 जुलाई को होगी, जिसमें सभी संबंधित केसों पर एक साथ विचार किया जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article