Rajasthan Weather: राजस्थान के इन 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी-बिजली गिरने का Alert, जानें कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan weather: राजस्थान में हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने आज यहां कोटा सहित कई 17 जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं। आइए जानें आज कैसा रहेगा मौसम-

Rajasthan weather: राजस्थान में हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही अगर शनिवार के दिन यहां के मौसम की बात करें तो यहां कल के दिन बाड़मेर में 42 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। बारिश होने से यहां हीटवेव से भी लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार आज यहां कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर जैसे जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके साथ ही पश्चिम राजस्थान के जोधपुर के इलाकों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। विभाग अनुसार विभाग के अनुसार शनिवार को यहां कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। जिस वजह से यहां के तापमान में गिरावट है। पूरे प्रदेश में हीटवेव से लोगों को राहत मिली है।

Rajasthan weather

राजस्थान में आज का मौसम

कैसा रहेगा आज का मौसम

विभाग के अनुसार आज राजस्थान के करीब 17 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही कई इलाकों में करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने राजस्थान के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने की चेतावनी भी दी है।

End of Feed