जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में जारी भारी बारिश का दौर, जयपुर-कोटा समेत इन 18 जिलों में बरसेंगे बदरा; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है और इसके जल्द थमने की भी कोई संभावना नहीं है। राजस्थान में मानसून अपने अंतिम हफ्तों में भी झमाझम बरस रहा है। भारी बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिल रही है, लेकिन जलजमाव उनके लिए आफत बनी हुई है।

Image

राजस्थान में बारिश का कहरराजस्थान में बारिश का कहर

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में मानसूनी बारिश
  • 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की शुरुआत से ही अच्छी बारिश हो रही है। यहां लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा है। मानसून का सीजन अब कुछ और दिनों का मेहमान है। सीजन खत्म होने से पहले भी राजस्थान में मानसून पूरे जोर पर है। यहां जगह-जगह झमाझम बारिश हो रही है। इस सीजन राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि इस साल मानसून के सीजन में राजस्थान में सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश, दौसा, करौली, टोंक और सवाई माधोपुर में हुई है। यहां 1 हजार एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

राजधानी जयपुर में भारी के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। न केवल जयपुर बल्कि राजस्थान के कई जिलों में लोग सड़कों पर जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। भारी बारिश के इस क्रम में मौसम विभाग ने राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, जबकि 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें - UP Weather Today: यूपी में मानसून पर नहीं लगेगा ब्रेक, आने वाले दिनों में भी झमाझम बरसेंगे मेघ; 54 जिलों में बारिश की संभावना

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, बारां, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, भरतपुर और अलवर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के इन जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, पाली, दौसा, अजमेर, जालौर, चूरू और सिरोही में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान गरज-चमक के साथ यहां बारिश की बौछार या हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कल का मौसम

कल यानी 11 सितंबर को मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुरा और भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article