जयपुर

Rajasthan Today Weather: राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Today Weather: राजस्थान से मानसून की विदाई होने के बाद भी बारिश का मौसम बना हुआ है। आईएमडी ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। देखें अपने शहर का हाल।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Today Weather: राजस्थान से भले ही मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कई जिलों में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को राजस्थान का मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले दो दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आठ अक्टूबर को गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा बुधवार यानी नौ अक्टूबर को राजस्थान के नौ जिलों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर में नौ अक्तूबर को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर का बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के 40 के पार तापमान

बता दें कि राजस्थान में पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। इस दौरान धूप का असर कम दिख रहा है। आईएमडी ने बताया कि कुछ जगहों पर तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, कुछ स्थानों पर 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article