Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर से बादल बरसने वाले हैं। इस दौरान सितंबर के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मॉनसून के एक्टिव होने से राजस्थान के उदयपुर, बांसबाड़ा, बारां झालाबाड़, प्रतापगढ़, और डूंगरपुर में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं लगातार 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है, जिसे देखते हुए विभाग ने फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। 26 सितंबर को भी प्रदेश के 6 जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 26 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होगी। जिनमें उदयपुर, बांसबाड़ा, बारां झालाबाड़, प्रतापगढ़, और डूंगरपुर शामिल हैं। वहीं इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
क्या है भारी बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन बीकानेर के ऊपर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून के एक्टिव रहने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 6 जिलों में बारिश की संभावना बरकरार है।
इन जिलो में अलर्ट जारी
राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसावाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कौटा, प्रतापगढ़,राजसमंद, साईव माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात के आसार बने हुए हैं।
