जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में छिटपुट बारिश के आसार, उमस और गर्मी बढ़ी; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम विभाग हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। विभाग ने करीब 15 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। विभाग ने आने-वाले दिनों में मानसून के फिर एक्टिव होने की उम्मीद जताई है।

Image

राजस्थान में झमाझम बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव होगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। बता दें कि इस बीच राजस्थान के 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में 25 जून से मानसूनी बारिश का दौर शुरू हुआ था। तब से प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि अभी तक राजस्थान के 19 जिलों में अत्यधिक बारिश हुई है। वहीं 14 जिलों में सामान्य से अधिक और 8 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राजस्थान के 6 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। यहां कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी और अलवर हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले 4-5 दिनों तक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश होगी तो वहीं कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कोटा व उदयपुर संभाग में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि 24-25 अगस्त को कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article